{"_id":"614e1e048ebc3e01f86c6e7b","slug":"smuggler-kathua-news-jmu2443616195","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनपुर पुलिस द्वारा गांजे के साथ गिरफ्तार किए आरोपी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान के तहत लखनपुर पुलिस ने एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बरामद 15 किलो गांजा जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी लखनपुर सुमित शर्मा की टीम ने दोनों तस्करों को 15 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। वे इसे बेचने के लिए चंडीगढ़ से जम्मू कश्मीर में ला रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी नरवाल बाईपास जम्मू और राखी निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है, ताकि पता चक सके कि वह इस तरह के अवैध कारोबार को किस तरह से और कब से चला रहे हैं? संभव है कि इस मामले में किसी अन्य की भी संलिप्तता सामने आए।