{"_id":"613665cf8ebc3e137b642d5c","slug":"smuggler-kathua-news-jmu2430842156","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पॉलीथिन की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पॉलीथिन की खेप बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलीथिन की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। लखनपुर में औचक जांच के दौरान स्टेट टैक्सीज विभाग ने एक और ऐसे मामले का भंडाफोड़ किया है।
पंजाब से जम्मू की ओर परचून बताकर लाए जा रहे वाहन में टीम ने 18 बॉक्स पॉलीथिन बरामद की है। इनमें से आठ प्रतिबंधित श्रेणी के थे। स्टेट टैक्सीज विभाग ने वन विभाग की एंटी पॉलीथिन चेक पोस्ट को इसे सौंपते हुए अगली कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट टैक्सीज इंफोर्समेंट लखनपुर के डीसी रंजीत सिंह ने बताया कि पंजाब से आ रहे एक ट्रक (पीबी02 ईबी 9600) को जांच के लिए लखनपुर में हाईवे पर रोका गया। इस दौरान ट्रक के दस्तावेजों में परचून का सामान बताया गया था। जांच करने पर पाया गया कि ट्रक में 18 बॉक्स में पॉलीथिन है। इसमें से आठ बॉक्स में 21 माइक्रॉन से भी कम का पॉलीथिन मिला है, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। ऐसे में ट्रक को सामान सहित वन विभाग की एंटी पॉलीथिन चेक पोस्ट को अगली कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।