{"_id":"67855e8dbddc4291710494b4","slug":"shrimad-bhagwat-katha-organised-kathua-news-c-201-1-knt1002-116524-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ईश्वर की भक्ति में लीन होने को प्रेरित करता है श्रीमद्भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ईश्वर की भक्ति में लीन होने को प्रेरित करता है श्रीमद्भागवत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। चड़वाल के शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके दिव्य संदेश का वर्णन किया।
उन्होंने प्रवचनों में श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, सत्य, और सेवा के महत्व को समझाया। बताया कि श्रीमद्भागवत हमें मोह-माया से मुक्त होकर ईश्वर की भक्ति में लीन होने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की रासलीला और गोपियों के साथ उनकी अद्भुत लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम को भजन-संकीर्तन और कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।