{"_id":"65d12096df98d9b06701bff8","slug":"shanidev-temple-kathua-news-c-201-1-knt1007-107180-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वैदिक मंत्रोचारण के साथ की गई शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वैदिक मंत्रोचारण के साथ की गई शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
Sun, 18 Feb 2024 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में शनिवार को शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधि विधान के साथ हवन यज्ञ कर भगवान शनि देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मौजूद कई विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ भगवान शनि देव की आराधना कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया, इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। भगवान शनि देव की आरती की गई और भगवान शनि देव को भोग लगाया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ उठाया। दोपहर 2 बजे के करीब शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी था। इस मौके पर दीपक शर्मा, रमेश गुप्ता विशाल, सर्वज्ञ सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।