फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Self-employment is flourishing due to garlic pickle

Kathua News: लहसुन के अचार से फल-फूल रहा महिलाओं का स्वरोजगार

Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Self-employment is flourishing due to garlic pickle
नारी श​क्ति स्वयं सहायता समूह के प्र​शिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखा रहा नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह
विज्ञापन

कठुआ। कभी घर के चूल्हे-चौके तक सीमित रहने वाली मेरथा गांव महिलाएं अब स्वरोजागर अपनाकर अपने जीवन को बदलने के साथ-साथ महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इस बदलाव में गांव की महिलाएं अलग-अलग प्रकार के अचार का उत्पादन कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही है। इनमें सबसे अधिक लाभ लहसुन के अचार और बड़ी के विक्रय से हुआ।

इस बारे में समूह की मुखिया नीलम देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की कृषक परिवारों से आने वाली महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह साल 2017 में गठित हुआ था। इसमें कुल 10 महिलाएं सक्रिय हैं। समूह की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन, अचार निर्माण, सब्जी की खेती, जैविक कृषि और बाजार की मांग के अनुरूप विभिन्न उत्पादों में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनके प्रयासों से न केवल परिवार की आय में वृद्धि हुई, बल्कि जम्मू शहर के बाजारों से जुड़कर उनके उत्पादों की बेहतर बिक्री भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन


समूह के साथ जुड़ी महिलाएं आमचूर, आम का अचार, सब्जियों का अचार, लहसुन का अचार, कसरोड़ का अचार, दालिया, तरकीरा और बड़ी का निर्माण कर अच्छा लाभ अर्जित कर रही हैं। आगे की योजना में अधिक महिलाओं को जोड़कर समूह का विस्तार, महिला एफपीओ का गठन, मशीनयुक्त अचार एवं मसाला निर्माण इकाई की स्थापना और एक स्वतंत्र ब्रांड की पहचान विकसित करना शामिल है। नीलम देवी ने बताया कि उनके इस कार्य में कृषि उत्पादन एवं कृषक कल्याण विभाग समूह को निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed