फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   laddakh news

Kathua News: लद्दाख में सेना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख

विज्ञापन
laddakh news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा दो दिवसीय दाैरे पर लद्दाख पहुंचे थे। 21 और 22 सितंबर को अपने दौरे के दाैरान उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की तैयारियों की समीक्षा की। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और कामकाज की जानकारी ली।

दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने सैनिकों से बातचीत की और सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों के बीच उनके पेशेवर रवैये की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाने के लिए अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और नियमित प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, उन्होंने सभी रैंकों के जवानों के कर्तव्य के प्रति समर्पण और व्यावसायिकता की प्रशंसा की। उन्होंने सैनिकों को अभियान के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के साथ नई तकनीक और नवाचार को अपनाने की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच आधुनिक तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना जरूरी है। लद्दाख की ऊंचाई, कम तापमान और दुर्गम इलाकों में तैनाती सेना के लिए लगातार चुनौती बनी रहती है। ऐसे में सैनिकों की शारीरिक क्षमता के साथ उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की दक्षता भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। दौरे के दौरान इन सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा का यह दौरा लद्दाख में तैनात सैन्य इकाइयों की तैयारियों की नियमित समीक्षा का हिस्सा रहा। उन्होंने जवानों से इसी समर्पण और सतर्कता के साथ ड्यूटी जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed