फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   seez fife

मनियारी में गोलाबारी से फसलें हो रहीं तबाह

विज्ञापन
seez fife
मनियारी के एक खेत में गोला गिरने से बर्बाद हुई धान की फसल। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है, जिससे ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं और किसान फसलों को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर यही हालात रहे तो खेतों में गोले गिरने से फसल तबाह हो जाएगी। अगर बच गई तो कटाई न होने से खेतों में ही बर्बाद हो जाएगी। मनियारी पंचायत के नायब सरपंच कुलदीप कुमार ने बताया कि बीते कई दिन से पाकिस्तान लगातार इस इलाके में गोलाबारी कर रहा है। लोगों के घरों पर गोलियां दाग रहा है। खेतों में गोले गिरने से कई किसानों की फसल तबाह हो रही है। वीरवार को इसी गांव के नजदीक खेतों में गोले गिरने से धान की फसल नष्ट हो गई। इसे लेकर किसान चिंतित हैं। शाम ढलते ही पाकिस्तान गोलाबारी शुरू कर देता है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। सीमा पर सुरक्षा बांध बनाने का कार्य चल रहा है उसे बाधित करने के लिए पाकिस्तान गोलाबारी करता है। जिस इलाके में मशीनें काम कर रही हों, वहां पाकिस्तानी सेना लगातार अंधाधुंध गोलाबारी करती है।
विज्ञापन

गांववालों ने कहा कि सीमावर्ती लोग चाहते हैं कि जिस इलाके में सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू हो, उसके साथ लगते गांवों को खाली करा लिया जाए। काम खत्म होने के बाद लोगों को वापस वहां भेजा जाए, अन्यथा यहां के लोगों की जान हर वक्त जोखिम में है। मनियारी गांव के रमेश कुमार ने बताया कि खेतों में गोले गिरने से धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। यही हालात बने रहे तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed