फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seeing Arun wrapped in the tricolor, wife, mother and brother became unconscious

अरुण को तिरंगे में लिपटे देख बेसुध हो गई पत्नी, मां व भाई

विज्ञापन
Seeing Arun wrapped in the tricolor, wife, mother and brother became unconscious
शहीद पति के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करती शहीद की नवविवाहिता। फोटो अनिल कुमार - फोटो : KATHUA
कठुआ/लखनपुर। अब मैं यहां रहकर क्या करूंगी, मुझे भी जाने दो। शहीद पति अरुण काटल को तिरंगे में लिपटे देख सुनीता यह कहते ही बेहोश हो गई। शहीद की माता शीला देवी भी पिछले 6 दिनों से बेटे के कुशल होने की कामना कर रही थीं। शनिवार दोपहर जब शहीद का शव उनके घर पहुंचा तो कलेजे के टुकड़े को तिरंगे में लिपटा देख वह अपने आप को नहीं रोक सकी।
विज्ञापन

देश की रक्षा का दायित्व निभाने के बाद अरुण काटल के छुट्टी पर घर आने की राह देख रहे परिवार के सदस्य उसके इस तरह से आने पर अपना आपा खो बैठे थे। भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए बैठे छोटे भाई अमन ने जैसे ही अंतिम दर्शन के लिए शहीद का चेहरा देखा तो वह भी बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। पूरे गांव को द्रवित कर देने वाला यह मंजर देखने वाली हर आंख नम हो गई। वहां मौजूद अधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों ने अंतिम दर्शन के बाद अंत्येष्टि के लिए प्रक्रिया शुरू की तो शहीद के परिवार को संभालना और मुश्किल हो गया। शहीद की पत्नी सुनीता ने अरुण के साथ कई सपने बुने थे, लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही पति का साथ छूटने वह बेसुध हो गई थी। सात अक्तूबर को अरुण काटल के सिर शादी का सेहरा बंधा था। पत्नी और मां को अरुण मार्च या अप्रैल महीने में लौटने का वादा कर गया था। इसी आस में शाम तक अरुण के परिजन उसके सकुशल लौटने की दुआएं करते रहे।
विज्ञापन

---
गांव में शहीद पर की पुष्पवर्षा
कठुआ। अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के दौरान शहीद हुए अरुण काटल का पार्थिव शरीर जैसे ही लखनपुर पहुंचा तो चारों ओर भारत माता के जय घोष होने लगे। हजारों की संख्या में तिरंगों के साथ शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल युवाओं ने उनकी शहादत को अपना सलाम पेश किया। शहीद के पार्थिव शरीर के जंडोर गांव पहुंचते ही जगह-जगह पुष्पवर्षा होने लगी। सुबह से ही शहीद अरुण के पार्थिव शरीर के आने की सूचना मिलने के बाद उनके गांव तक जाने वाले रास्ते में हजारों लोग गांव के वीर बेटे के आखिरी दर्शन पाने के लिए बैठे रहे। वहीं कस्बे में दिन भर देशभक्ति तराने गूंजते रहे। लखनपुर से जैसे ही शहीद अरुण काटल के पार्थिव शरीर को ले जा रहा काफिला पैतृक गांव जंडोर की ओर बढ़ा जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed