{"_id":"6793e4e7ee5f35a8770fd3ce","slug":"security-forces-start-joint-search-operation-kathua-news-c-201-1-knt1002-116854-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुरक्षा बलों ने संयुक्त तौर पर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुरक्षा बलों ने संयुक्त तौर पर चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से कड़े कर दिए गए हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे तक सुरक्षा बलों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, संयुक्त तौर पर तलाश अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने संयुक्त तौर पर सीमावर्ती क्षेत्र हरिया चक, भाग नाले के आसपास के इलाकों के नदी नालों और जंगलों को बारीकी से खंगाला। वहीं हाईवे पर भी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नाकों पर हर वाहन की जांच बारीकी से की।
एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिस की ओर से गश्त बढ़ाई गई है। जहां एक तरफ सीमावर्ती इलाकों में हर छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ हाईवे पर भी हर वाहन की जांच की जा रही है।