{"_id":"6a948d6a98a89d34e6052667","slug":"netional-highway-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-135749-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गड्ढों से छलनी हाईवे पर सफर जोखिम भरा, फ्लाईओवर की सुस्त रफ्तार पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गड्ढों से छलनी हाईवे पर सफर जोखिम भरा, फ्लाईओवर की सुस्त रफ्तार पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल सड़क और हटली मोड़ फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी को लेकर रविवार को सोशलिस्ट सेक्यूलर फेडरेशन (एसएसएफ) का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के सदस्यों ने हटली मोड़ पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हाईवे पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और अधूरे पड़े निर्माण कार्य के कारण लोगों का सफर जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करने की मांग की।
एसएसएफ अध्यक्ष हरमीत सिंह चिंपू ने कहा कि हटली मोड़ फ्लाईओवर का निर्माण कुछ महीनों में पूरा होना था लेकिन तीन-चार साल बीत जाने के बावजूद परियोजना अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हटली मोड़ पर आए दिन जाम की स्थिति बनती है। कई बार जाम इतना लंबा हो जाता है कि स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की जान पर भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि हाईवे के कई हिस्सों में सड़क की हालत खराब है और जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। रात के समय इन गड्ढों और निर्माणाधीन हिस्सों के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। संगठन का आरोप है कि हटली मोड़ पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा।
हरमीत सिंह चिंपू ने कहा कि कुछ माह पहले संगठन के प्रयासों के बाद अंडरपास का बीच वाला रास्ता लोगों के लिए शुरू कराया गया था। इसके बावजूद फ्लाईओवर का बाकी काम लंबे समय से अधूरा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई और सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो संगठन स्थानीय लोगों को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के लिए मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी एनएचएआई और संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
एसएसएफ ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने उपायुक्त कठुआ से एनएचएआई अधिकारियों के साथ समन्वय कर फ्लाईओवर निर्माण की समयसीमा तय करवाने और हाईवे की मरम्मत कराने की अपील की। साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी परियोजना की प्रगति और एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर ध्यान देने की मांग की गई।
प्रदर्शन में अनिल कुमार, लविश, मोहित शर्मा, दिव्यांशु, धीरज लूथरा, रंजन कुमार, अक्षत कुमार सहित फेडरेशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।