{"_id":"6a948cda9a530a251b05f800","slug":"nale-ki-safai-shuru-kathua-news-c-201-1-knt1006-135746-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दुकानदारों के प्रदर्शन के बाद जागा नगर परिषद, मुख्य बाजार के बंद नाले की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दुकानदारों के प्रदर्शन के बाद जागा नगर परिषद, मुख्य बाजार के बंद नाले की सफाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के मुख्य बाजार में करीब दो माह से बंद पड़े नाले के कारण गलियों में बह रहे गंदे पानी की समस्या आखिरकार दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। गत शनिवार को दुकानदारों के प्रदर्शन के बाद नगर परिषद ने रविवार को मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया। रविवार को विधायक डॉ. भारत भूषण भी मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का निरीक्षण कर स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बातचीत की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि दो-तीन दिन में मुख्य नाले की सफाई पूरी कर दी जाएगी, जिससे त्योहारों से पहले बाजार में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी।
दुकानदार मोहिंदर सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो माह से मुख्य बाजार के नाले के बंद होने के कारण गंदा पानी बाजार की गलियों में बह रहा था। लगातार शिकायतों के बाद नगर परिषद के सीईओ से समस्या को लेकर बात की गई, जिसके बाद नाले की सफाई शुरू कराई गई। कार्रवाई के बाद दुकानदार खुश नजर आए।
उन्होंने कहा कि नाले में काफी गाद जमा होने के कारण यह एक-दो घंटे में पूरा होने वाला काम नहीं है। लगातार कई घंटे चलाकर नाले की डिसिल्टिंग कराई जा रही है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में मुख्य नाला पूरी तरह साफ हो जाएगा और त्योहारों के दौरान बाजार में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि मुख्य बाजार में जलभराव की शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। नाले की सफाई एक घंटे का काम नहीं है यहां लगातार लगाकर गाद निकालने के साथ आसपास के क्षेत्र की भी सफाई कराई जाएगी।
बरसात से पहले नालों की सफाई को लेकर समीक्षा बैठकें हुई थीं, लेकिन कहीं न कहीं लापरवाही के कारण अब समस्या सामने आई है। त्योहारों का सीजन नजदीक है इसलिए सफाई का काम जल्द पूरा किया जाएगा। विधायक ने बताया कि शहर के कई नालों में सफाई का कार्य जारी है। वार्ड नंबर सात आईटीआई क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। आने वाले दिनों में करीब 200 विकास कार्य पूरे होते दिखाई देंगे।