{"_id":"65e6fc2d06c1338dd10edaf7","slug":"security-forces-recover-bag-containing-explosive-in-kathua-jammu-kashmir-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कठुआ के सीमावर्ती इलाके में मिला विस्फोटक पदार्थ, 13 दिन पहले मिली थी आईईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कठुआ के सीमावर्ती इलाके में मिला विस्फोटक पदार्थ, 13 दिन पहले मिली थी आईईडी
Tue, 05 Mar 2024 04:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:45 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को संदिग्ध बैग मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ताल करने पर इसमें विस्फोटक पदार्थ पाया गया है।
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला कठुआ के सीमावर्ती इलाके से मंगलवार को विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मंगलवार को संदिग्ध पॉलिथीन बैग मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ताल करने पर इसमें विस्फोटक पदार्थ पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। इलाके में कई बार शिकारी भी बारूद का इस्तेमाल करते हैं। हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। बैग के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पंजगराई इलाके में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आसपास के इलाके को खंगाल रही है। गौरतलब है कि इसी इलाके में तेरह दिन पहले एक पाकिस्तानी ड्रोन ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) गिराया था।
विज्ञापन
22 फरवरी 2024 को बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर के मनियारी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर खदेड़ दिया था। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इलाके से आईईडी बरामद की गई थी।