{"_id":"6aecc8e55c7d7bca320bc55d","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-138216-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय के रिकार्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरटीओ कार्यालय के रिकार्ड खंगाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने वीरवार को आरटीओ कठुआ, लखनपुर कार्यालय में दबिश दी। टीम की जिले में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही सरकारी विभागों में हड़कंप मचा गया।
वीरवार दोपहर 12 बजे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर रिकार्ड खंगाले। इस दौरान आरटीओ कठुआ सुरेंद्र पाल शर्मा भी कार्यालय में ही मौजूद थे। हालांकि मंत्री के दौरे के चलते वो बाद में कार्यालय से निकल आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक टीम रिकार्ड खंगालती रही। हालांकि इस दौरान किस शिकायत को लेकर जांच की जा रही थी और टीम के हाथ क्या लगा फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।