फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Search operation carried out in Ujj Darya

उज्ज दरिया में चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
Search operation carried out in Ujj Darya
संदिग्‍ध दिखाई देने की सूचना पर वाहन की तलाशी लेता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस और अर्ध सैनिक बल लगातार विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। शनिवार को हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों से कठुआ और पंजाब के इलाकों को जोड़ने वाले उज्ज दरिया में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। हीरानगर और नगरी के सीमावर्ती क्षेत्र में घंटों सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने इसके बाद क्षेत्र से आने जाने वाले वाहनों की भी तलाशी ली है। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सीमावर्ती इलाकों से लेकर हाईवे किनारे के क्षेत्रों को लगातार सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं। हाईवे से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों पर बीएसएफ, अर्ध सैनिक, पुलिस और सेना की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed