{"_id":"68a380b9755a220c02055837","slug":"sat-sharma-and-rajiv-jasrotia-visited-the-affected-area-of-juthana-by-helicopter-kathua-news-c-201-1-knt1009-123155-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सत शर्मा व राजीव जसरोटिया ने हेलीकॉप्टर से किया जुथाना के प्रभावित क्षेत्र का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सत शर्मा व राजीव जसरोटिया ने हेलीकॉप्टर से किया जुथाना के प्रभावित क्षेत्र का दौरा
Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
जोड़ में पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और विधायक राजीव जसरोटिया
कठुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा और जसोरटा विधायक राजीव जसरोटिया ने बादल फटने से प्रभावित जुथाना के जोड़ इलाके का दौरा किया है। सोमवार को हेलीकॉप्टर से प्रभावित इलाके के लोगों का हालचाल जाना और एसडीआरएफ व पुलिस की ओर दी जाने वाली राहत कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा विधायक जसरोटिया ने देर शाम तक डिंगा अंब और उसके आसपास इलाके में भी बारिश के बाद नुकसान का भी जायजा लिया है।
दोनों भाजपा नेताओं ने जुथाना के जोड़ इलाके में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। सत शर्मा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत की है और उन्होंने ने भी हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। कहा कि हम प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जसरोटिया ने अपने फंड से तबाह हुए घरों के परिवारों को एक-एक लाख, जबकि क्षतिग्रस्त मकानों के 50-50 हजार और कम नुकसान वाले घरों के प्रत्येक परिवार को 25-25 हजार की आर्थिक मदद देने का घोषणा की है।