{"_id":"68dade8f9aff0926b90ccec7","slug":"sardar-patels-contribution-in-the-unification-of-india-is-important-ravinder-kathua-news-c-201-1-knt1006-124654-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के एकीकरण में सरकार पटेल का योगदान अहम: रविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के एकीकरण में सरकार पटेल का योगदान अहम: रविंदर
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज में प्रतिभागी को सम्मानित करते डीएसपी रविंद्र सिंह। विज्ञप्ति
जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ की ओर से सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में भारत की नौकरशाही का गठन, सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका और उनके भारत के आर्थिक दृष्टिकोण विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सरदार पटेल की उस व्यापक दृष्टि पर भी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने एक आत्मनिर्भर और एकजुट भारत की कल्पना की थी। जहां नौकरशाही सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती है। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एकजुट कर भारत की क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित की। उन्होंने पटेल द्वारा स्थापित स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया यानी मजबूत, निष्पक्ष और पेशेवर नौकरशाही की नीव को आधुनिक भारत की प्रशासनिक रीढ़ बताया।
इस अवसर पर कठुआ सिटी थाना प्रभारी संदीप चिब ने एकता, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
-