{"_id":"678ff71ace462f8acf026516","slug":"sangard-eleven-beat-dharamkot-in-cricket-match-kathua-news-c-201-1-knt1006-116751-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संगैड-11 ने धर्मकोट की टीम को दो रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संगैड-11 ने धर्मकोट की टीम को दो रन से हराया
विज्ञापन
संगैड में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को मेडल देकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। संगैड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में संगैड-11 की टीम ने रोमांचक मुकाबले में धर्मकोट की टीम को दो रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली।
इससे पूर्व संगैड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में संगैड की टीम में छह विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। बल्लेबाज सुजल सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। धर्मकोट के गेंदबाज बलविंदर सिंह ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन 10वें ओवर में टीम 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
लिहाजा, संगैड-11 की टीम ने दो रन से मैच जीत लिया। संगैड के गेंदबाज सुजल ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। सुजल सिंह को 70 रन बनाने और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।