फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   San Samaj honored meritorious students and boosted their morale

Kathua News: सैन समाज ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला

Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
San Samaj honored meritorious students and boosted their morale
कठुआ। अखिल जेके सैन समाज कठुआ इकाई द्वारा रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। समारोह में छात्रों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
विज्ञापन

जो छात्र समारोह में उपस्थित नहीं हो सके उनके मोमेंटो और उपहार उनके अभिभावकों द्वारा प्राप्त किए गए। इस अवसर पर अखिल जेके सैन समाज जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष केवल कृष्ण फोटेरा, महासचिव अशोक जगोत्रा, कैशियर शाम लाल भोगिया, संगठन सचिव अशोक सुम्ब्रिया और राकेश सुपकाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, समारोह में कठुआ इकाई के सहयोग से केंद्रीय निकाय के सदस्यों ने छात्रों को सम्मानित किया। अध्यक्ष फोटेरा ने छात्रों को बधाई देते हुए सैन समाज के गौरवशाली इतिहास और पूर्व शासकों के योगदान को जानने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को एकजुट रहने और समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से सीख लेने का आह्वान किया। समारोह में रवि सुम्ब्रिया, केडी वर्मा, रोमेश चंद्र, तिलक राज सुंबड़िया और डॉ. केवल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed