फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   safety app launch by kathua police

हेल्प बटन दबाते ही पुलिस पहुंचेगी आपके पास

Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
safety app launch by kathua police
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बताए गए एआरपी ऑफ गवर्नेंस की परिकल्पना को साकार करने की ओर यह एक और कदम है।

 राज्य में पहली बार कठुआ जिले से पुलिस प्रशासन ने ऐसी शुरूआत की है जो क्राइम को कम करने में कारगर सिद्ध होगी। इतना ही नहीं इस शुरूआत से लोगों को पुलिस की सबसे तेज मद्द हासिल होगी।

विज्ञापन


किसी भी स्थिति में एक बदन दबाने पर पुलिस आपकी मद्द के लिए हाजिर होगी। ये शुरूआत हुई है एफआईआर मोबाइल ऐप की। अब आप समझ रहे होंगे कि यह तो थाने में अपनी फर्स्ट इंफोर्मेशन रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोई मोबाइल ऐप होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, इस ऐप का नाम है फर्स्ट इमीडिएट रिसपांस यानी सबसे पहले और फौरन मिलने वाला संकेत।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पुलिस प्रमुख नीव जैन ने गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कालेज में इस ऐप को लांच किया। ऐप के लांच होते ही कालेज में मौजूद लगभग सभी विद्यार्थियों ने इस ऐप को डाउनलोड किया और इस ऐप को चलाने की जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐप के बारे में जानकारी देते हुए नीवा जैन ने बताया कि इस ऐप को एक निजी आईटी कंपनी द्वारा बनाया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को फौरन पुलिस मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ऐप में अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी जो ऐप में दर्ज होने के साथ ही पुलिस विभाग के डाटा बेस में भी दर्ज होगी।

ऐसे में व्यक्ति को जब भी पुलिस मदद की जरूरत होगी तो वह इस ऐप के जरिए बने हेल्प बटन को दबाएगा और पुलिस तक उसके द्वारा मांगी गई मदद उसे मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐप को विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बनाया गया है। ताकि उन्हें किसी भी सूरत और स्थिति में पुलिस मदद से वंचित न रहना पड़ेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने अपने रिकार्ड को आनलाइन किया था, जिससे हर मुजरिम की कुंडली एक क्लिक के साथ खुल जाती है। ऐसे में अब पुलिस भी आईटी सेक्टर के विभिन्न लाभ ले रही है। जिससे लोगों को इससे सहायता मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed