{"_id":"58407b084f1c1bb61fde7dae","slug":"ruckus-salary-anomaly-trainees","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति पर प्रशिक्षुओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति पर प्रशिक्षुओं का हंगामा
kathua
Updated Fri, 02 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं को समझाते एसएसपी पीटीएस
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस लाइन कठुआ में वीरवार दोपहर अचानक अफरा तफरी मच गई। पुलिस प्रशिक्षुओं ने कम वेतन दिए जाने के विरोध में मोर्चा खोलते हुए जमकर हंगामा किया। बैरक से बाहर आए प्रशिक्षुओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाकर वापस बैरक में लौटाया। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही पुलिस में भर्ती हुए प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल करने के लिए पंद्रह दिन पहले सरदार पृथी नंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन
सरकार द्वारा जारी किए गए वेतन को कम पाकर प्रशिक्षु भड़क गए। पुलिस लाइन परिसर में ही हंगामा करते हुए उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही पीटीएस के प्रधानाचार्य एसएसपी संजीव खजूरिया पहुंचे और समझाकर मामला शांत करवाया। अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षु कम वेतन मिलने से नाराज थे, हालांकि उन्हें यह समझाया गया है कि सरकार रिक्रूटमेंट पालिसी के अनुसार ही वेतन जारी करती है। उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्या को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन