फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Royal Tiger won the cricket tournament

रॉयल टाइगर ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Royal Tiger won the cricket tournament
बनी में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले के दूरदराज पहाड़ी उपमंडल में जारी बनी में जारी फ्रीडम कप 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल टाइगर की टीम ने कब्जा जमाया है। भारत स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित की जा रही टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रॉयल टाइगर और द फ्लो जोन के बीच हुआ। जिसमें रॉयल टाइगर की टीम ने दो विकेट से जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में रॉयल टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी द फ्लो जोन की टीम ने 20 ओवर में 111 रनों का लक्ष्य रॉयल टाइगर की टीम के समक्ष रखा। जिसे रॉयल टाइगर की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों से पहले ही हासिल कर 2 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बनी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक जीवन लाल, पूर्व डिप्टी स्पीकर गुलाम हैदर मलिक मौजूद रहे। जिन्होंने विजेता टीम को 28 हजार रुपया नगद व ट्राफी और उपविजेता रही टीम को 23 हजार रुपया नगद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। फाइनल के मुकाबले दौरान अक्षित सिंह को उनकी 25 रनों की पारी और 3 विकेट हासिल करने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले सूरज प्रकाश को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 60 रन बनाए और 6 विकेट भी हासिल किए। फाइनल मुकाबले के दौरान बनी के गणमान्य पवन राठौर, मकबूल लोन, मुख्तार अहमद, जीवन सिंह, सरपंच गत्ती सुशील कुमार, जाहिर भट्ट, आरिफ अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed