{"_id":"616d90ddb95b022bc81d04f3","slug":"road-repair-work-begins-kathua-news-jmu246034876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। वर्षों से खस्ताहाल पड़ी राजबाग से सुंजवां सड़क मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू हो चुका है। सोमवार को सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ बरनोटी ब्लॉक के बीडीसी चेयरमैन बृजेश्वर सिंह इंदू ने किया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से सिटी एंड टाउन डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 28 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क के संबंध में बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण किया गया था। जो कि समय के साथ जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। करीब ढाई किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र सुंजवा और करंडी गांव की करीब दो हजार की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। और इसके लिए वह लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संपर्क बनाकर विकास के कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि लोगों को समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस मौके पर सरपंच हरदो मुट्ठी मनप्रीत कौर, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह के अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।