{"_id":"360d4980bb2db76fbe720c88a0518bcd","slug":"road-repair-wor-begin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए खौफ का पर्याय बन चुकी महानपुर-धमलाड़ सड़क की खस्ताहालत जल्द ही सुधर जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को सड़क की टेंडरिंग प्रक्रिया के सभी काम पूरे होने के साथ ही मरम्मत कार्य शुरू हो गया।
स्थानीय निवासी जोगिंद्र सिंह, विपिन गुप्ता, करनैल सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि उपरोक्त सड़क की लंबाई महज सात किलोमीटर है, लेकिन सड़क की हालत बदतर है।
बारिश में धमलाड़ सड़क नाले का रूप ले लेती है। ऐसे में दोपहिया वाहन और छोटी गाड़ी नहीं चल पाती है। तीन वर्ष पूर्व इस खस्ताहाल सड़क के चलते हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। अब टेंडरिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद रविवार को मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन