फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road

चार माह पूर्व बनी पुली के दोनों ओर मार्ग धंसा

विज्ञापन
road
चार माह पूर्व बनी पुली के दोनों ओर मार्ग धंसा
विज्ञापन

पलाही पंचायत के वार्ड संख्या 3 में लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पुलिया मात्र चार माह बाद बदहाल हो गई। इससे लोगों में गुस्सा है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ संजय राजदान और नायब सरपंच नरेश सिंह के नेतृत्व में लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि पुलिया पलाही पंचायत के वार्ड 3 के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होनी थी। लेकिन इसके दोनों ओर मार्ग को न पक्का किया गया न पुलिया के क्रेट बिछाए गए। आधा अधूरा काम कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड 3 के निवासी बंसी लाल, बेलीराम, रमेश चंद, करतार चंद, हंसराज, मक्खन चंद, सोनू कुमार आदि ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब चार माह पूर्व यह पुली बनाई गई थी। करीब पांच लाख रुपयेे इस पुलिया पर खर्च किए गए थे। वहीं सिर्फ कच्ची मिट्टी की भराई करके रास्ता बनाया गया था, जो बारिश में एक तरफ से बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुली के साथ दोनों ओर नाले लगते हैं, जिसमें लोगों के बहने का भी खतरा है। पुलिया के बनने से वार्ड 3 के करीब 100 लोगों को लाभ मिल रहा था। समाजसेवक संजय राजदान ने भी पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर सवाल उठाए और जांच करवाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि क्रेट आए थे तो वह कहां हैं और क्यों नहीं लगाए गए। इतनी लापरवाही बरतने के बाद कैसे ऑडिट सेक्शन पास होती है। इस पर जिला प्रशासन व एलजी को कार्रवाई के लिए आदेश जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed