फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road bkock

Kathua News: बर्फबारी और भू स्खलन से कई सड़कें बंद, आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
road bkock
कठुआ। जिले में दिन भर रुक-रुककर बरसात होती रही। इस दौरान कठुआ शहर सहित मैदानी इलाकों में सामान्य से मध्यम बारिश हुई, जबकि बनी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बरसात और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे जहां एक तरफ लोगों को सर्दी ने सताया। वहीं, शहर में दिन भर बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान रहे। इसके अलावा कई सड़कें भू-स्खलन और बर्फबारी के कारण बंद हो गईं। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से रामकोट, बिलावर, बसोहली और महानपुर में पहाड़ी इलाकों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते खस्ताहाल हो गए हैं, जबकि कई सड़कें भू-स्खलन और बर्फबारी के कारण बंद हैं। इनको खोलने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें जुटी हैं। इसके अलावा, बरसात के कारण जिला भर में कई आयोजन रद्द करने पड़े। फिलहाल बारिश ने किसानों को राहत दी है लेकिन लगातार बारिश के कारण सब्जी और गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन भी इसी तरह बारिश होगी।
विज्ञापन

सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यातायात बंद
रविवार से बनी कस्बे में तेज बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़क परिवहन पर बुरा असर पड़ा है। इस दौरान बनी-सरथल रोड बर्फबारी के कारण बंद हो गया, जिसे रविवार को खोला जाना था। वहीं, बनी-लवांग रोड पर हंसा मोड़ के पास सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से यातायात बंद हो गया। इसके अलावा, बनी-भद्रवाह सड़क को खोलने के किए जा रहे प्रयासों पर बर्फबारी ने एक बार फिर अंकुश लगा दिया। एसडीएम बनी गियासुल हक खान ने कहा कि उक्त मार्गों को बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिक बर्फबारी नहीं हुई तो उक्त सड़कों पर दो-तीन दिन में यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। चार घंटे के शेड्यूल कट के अलावा दिन भर अघोषित बिजली कटौती जारी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे एक तरफ जहां लोगों के कामकाज प्रभावित हुए, वहीं परीक्षाओं की तैयारियों में लगे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed