फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road accedent

अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
road accedent
कठुआ। शहर के कैप्टन सुनील चौधरी चौक से ड्रीमलैंड पार्क रोड जाने वाले रास्ते पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, लेकिन परिवार के सदस्य उसे पंजाब ले गए।
विज्ञापन

हादसा उस समय पेश आया, जब तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान उस पर सवार ऊषा देवी(25) पत्नी कृष्ण निवासी छत्तीसगढ़ जो वर्तमान में शहर के वार्ड नंबर 3 में रह रही थी, अपने बच्चे के साथ ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे में वह और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं बच्चे की बांह में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उपचार के लिए उसे पंजाब ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य हादसा नगरी पल्ली मार्ग पर हुआ। यहां तेज गति से आ रही बोलेरो की टक्कर से शकुंतला देवी(70) पत्नी संदूर सिंह निवासी खरखड़ा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed