{"_id":"685586db6700902e6d0938e9","slug":"ricky-evelan-nagari-eleven-and-janglot-eleven-won-the-matches-kathua-news-c-201-1-knt1006-121233-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रिक्की इलेवन, नगरी इलेवन और जंगलोट इलेवन की टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रिक्की इलेवन, नगरी इलेवन और जंगलोट इलेवन की टीमों ने दर्ज की जीत
Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। लीग स्तर पर चल प्रतियोगिता में वीरवार रात को तीन मुकाबले खेले गए। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में होने वाले इन मुकाबलों में रिक्की इवेलन, नगरी इलेवन और जंगलोट इलेवन की टीमों ने जीत दर्ज की है।
प्रतियोगिता में पहला मैच रिक्की इलेवन और चन्नी इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर रिक्की इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित दस ओवरों में 71 रन बनाए। 72 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चन्नी इलेवन की टीम इस मैच में 69 रनों पर आल आउट हो गई। इस प्रकार रिक्की इलेवन की टीम ने इस मुकाबले में दो रनों से जीत अपने नाम कर ली।
दूसरा मैच नगरी इलेवन और लोगेट इलेवन के बीच हुआ। इस मैच में लोगेट इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन नगरी इलेवन के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम के सभी बल्लेबाज बौने साबित हुए। जिसके कारण पूरी टीम मात्र 26 रनों पर ही सिमट गई। छोटे से लक्ष्य को हासिल करने उतरी नगरी इलेवन की टीम ने मात्र दो ओवरों में ही बिना कोई विकेट खोए 27 रन बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
जबकि, तीसरा मैच जंगलोट इलेवन और पठानकोट इलेवन के बीच हुआ। जिसमें पठानकोट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 49 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी जंगलोट इलेवन की टीम ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए और 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली है।