फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Republic Day,programme,kathua news,rehearal

गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल परेड में दिखा जज्बा

विज्ञापन
Republic Day,programme,kathua news,rehearal
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तर के समारोह की रिहर्सल दूसरे दिन भी जारी रही। भीषण ठंड के दौरान आयोजित होने वाली रिहर्सल में शामिल होने वाली टुकड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिला पुलिस बैंड की मुधर धुन पर परेड कमांडर डीएसपी अरविंद के आदेश पर प्रतिभागियों की टुकड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया। डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह की देखरेख में चले इस अभ्यास में दूसरे दिन कुल बारह टुकड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी रिहर्सल की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मीडिया प्रभारी मास्टर मोहन लाल ने बताया कि जिला में कोरोना की तीसरी लहर आने के कारण इस बार के समारोह को भले ही सीमित रखा गया है। लेकिन इसे भव्य बनाने में किसी प्रकार से कोई कमी नही छोड़ी जा रही है। उन्होनें बताया कि आज की रिहर्सल में छह टुकड़िया एनसीसी कैडेटों की है। जो कि राजकीय डिग्री कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की है। इसके अलावा एक टुकड़ी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अलावा होम गार्ड्स व जिला पुलिस की टुकड़ियां शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed