{"_id":"678ff58feefbf3f3a60642a0","slug":"religious-programme-organised-kathua-news-c-201-1-knt1006-116758-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भगवान की मूर्ति को दिया फलवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भगवान की मूर्ति को दिया फलवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गांव बुद्धि में मौजूद श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम परिवार की मूर्ति स्थापना के चार दिवसीय कार्यक्रम जारी है। मंदिर में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है जिसमें मंगलवार को भगवान की मूर्ति को फलवास दिया गया।
मंगलवार सुबह मुख्य पुरोहित पंडित सतपाल उपाध्याय के साथ अन्य विद्वान पुरोहितों ने सबसे पहले श्री गणपति पूजन करवाया। इसके बाद मंदिर में नवग्रह पूजन किया गया और भगवान की मूर्ति को फलवास दिया गया। बताया कि मूर्ति की स्थापना से पूर्व होने वाली इस पूजा में सोमवार को कलशयात्रा के साथ भगवान को अन्नवास दिया गया था। जबकि बुधवार को पुष्पवास दिया जाएगा और अंतिम दिन द्रव्य व सुगंधवास दिया जाएगा। जबकि शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मंदिर में दिन भर महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सत्संग किया जा रहा है।