{"_id":"5f8b49da8ebc3e9b99244649","slug":"religion-kathua-news-jmu2210226106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती के जयकारों के बीच रवाना हुई छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती के जयकारों के बीच रवाना हुई छड़ी यात्रा
विज्ञापन
कठुआ से वैष्णो माता की पवित्र छड़ी यात्रा निकालते शिवसेना (बालठाकरे) जम्मू-कश्मीर व डोगरा फ्रंट क
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पिछले तीन दशक से चली आ रही परंपरा का पालन करते हुए शिवसेना (बालठाकरे) और डोगरा फ्रंट की कठुआ इकाई ने 35वीं माता वैष्णो देवी की पवित्र छड़ी यात्रा निकाली। शहर के मुखर्जी चौक से शुरू हुई यात्रा को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने रवाना किया।
शनिवार को प्रथम शारदीय नवरात्र पर रवाना हुई यात्रा में बड़ी संख्या में संगठन से सदस्य शामिल हुए। इस दौरान मां भगवती के जयकारों से नगर गूंज उठा। शिवसेना (बालठाकरे) जिला प्रमुख नरेंद्र तांगड़ी ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए अबकी बार यात्रा में आम लोगों को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन हर वर्ष की परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम माता की पवित्र छड़ी का स्नान मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के भवन में किया गया। इसके बाद शहर से पवित्र छड़ी को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिले के विभिन्न तहसील प्रधानों के साथ कार्यकता भी मौजूद रहे। ढोल की थाप पर निकाली गई इस छड़ी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी मां के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार की ओर प्रस्थान किया।
---------------
शीतला माता मंदिर में
चढ़ाया मां का त्रिशूल
बसोहली। बांजल लंगर कमेटी की वार्षिक छड़ी यात्रा प्रथम नवरात्र में शीतला माता मंदिर को रवाना हुई। यह यात्रा सुबह रामलीला मैदान से शुरू हुई, जिसके बाद माता के त्रिशूल को पालकी में डालकर शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे बसोहली नगर से होते हुए गुजरी और जोड़ेयां माता मंदिर को रवाना हो गई। जयकारों के बीच दोपहर 12:00 बजे यह शोभायात्रा रवाना हुई और शाम को बांजल पहुंचकर संपन्न हुई। बांजल में स्थित शीतला माता मंदिर में माता के त्रिशूल को स्थापित किया गया। इस मौके पर अश्वनी मेहरा, शिव कुमार, राजन मेहरा, नितिन अबरोल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
---------------
भक्तों ने नियमों का पालन
कर मां के दर टेका माथा
हीरानगर। उपमंडल के सभी मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। जय माता दी के जयकारों के साथ भक्तों ने देवी मंदिरों में माथा टेका। कोरोना काल के चलते मंदिर समितियों और भक्तों ने नियमों का पूरा पालन किया। ऐतिहासिक काली माता मंदिर जसरोटा में दर्शन करने को श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े रहे। मंदिर समिति ने यहां दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए घेरे बनाए हैं। श्रद्धालु से अपील की कि नियमों का पूरा पालन करें जिस पर लोगों ने भी पूरा सहयोग किया। हीरानगर के किला माता मंदिर और माता चिंतपूर्णी में भी भक्तों की लंबी कतारें लगीं। माता के जयकारों के साथ भक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और अपनी बारी आने पर मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।