फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Refund of 32 lakh victims of online fraud

Kathua News: ऑनलाइन ठगी के 32 लाख पीड़ितों को वापस दिलाए

विज्ञापन
Refund of 32 lakh victims of online fraud
जिला साइबर सेल कठुआ ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान के तहत जून, जुलाई और अगस्त के दौरान विभिन्न शिकायतों में ठगी गई 32 लाख सात हजार की राशि फ्रीज कर पीड़ितों को वापस दिलाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान लोगों की मेहनत की कमाई को साइबर सेल ने ठगों के चंगुल से छुड़ाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि साइबर सेल डीपीओ कठुआ की विशेष इकाई है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन धोखाधड़ी के मामलों की जांच करती है। लगातार आम जनता की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है। इस बार भी साइबर सेल ने पेशेवर दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए ठगों से बड़ी राशि वापस दिलवाई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई मामलों में पीड़ितों को टेलीग्राम ग्रुप, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। इन प्लेटफॉर्म पर फर्जी ट्रेडिंग और निवेश स्कीम के जरिए लोगों को धोखा दिया गया। जब पीड़ितों ने साइबर सेल कठुआ से संपर्क किया तो टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की और कुशल मानव संसाधन की मदद से ठगी गई राशि को शीघ्रता से रिकवर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अपनी स्थापना के बाद से अब तक साइबर सेल कठुआ ने कुल एक करोड़ छह लाख 33 हजार 288 रुपये की ठगी गई राशि को रिकवर किया है। जिला पुलिस कठुआ ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर सेल कठुआ से संपर्क करें। इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके या www.cybercrime.gov.in , https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करके भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed