{"_id":"6841fba8b439c7445801d5a2","slug":"red-of-nia-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-120768-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनआईए की टीम ने बिलावर के सुराड़ा में ग्रामीण से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनआईए की टीम ने बिलावर के सुराड़ा में ग्रामीण से की पूछताछ
Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ, बिलावर के गांव चक में प्लास्टिक बैग मिलने पर मौके पर जांच करती पुलिस।
कठुआ/बिलावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित कटड़ा दौरे के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हैं। वह हर सूचना की जांच कर रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने वीरवार को कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में स्थित सुराड़ा गांव में दबिश दी। आतंकियों के मददगारों की तलाश करते हुए टीम ने एक स्थानीय व्यक्ति से घंटों तक पूछताछ की।
आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में एनआईए ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दबिश दी। इसी क्रम में बिलावर में सुबह पहुंची टीम दोपहर बाद लौट गई। एनआईए की एक टीम वीरवार सुबह सुराड़ा गांव में पहुंची।
वहां एक व्यक्ति के घर जाकर उससे पूछताछ की गई। उसकी दुकान पर जाकर छानबीन भी की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
उधर, बुधवार शाम कठुआ में सैन्य क्षेत्र के ऊपरी इलाके सहार खड्ड के पला मोड़ और कठेरा से सटे इलाकों में चार संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचना मिली। इस आधार पर सुरक्षाबलों ने वीरवार को आसपास के जंगलों को पूरी तरह से खंगाला है। कुछ दिन पहले सुलाड़ी इलाके में भी संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इधर, शहर के निकटवर्ती चक इलाके में क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने आसमान से प्लास्टिक का खाली बैग गिरता देखा था। ड्रोन गतिविधि की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वीरवार दोपहर इलाके में जाकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
कठुआ पुलिस ने मौके से बरामद बड़े आकार वाले प्लास्टिक के खाली बैग को कब्जे में ले लिया है। हालांकि इसके कहीं से उड़कर आने की आशंका जताई गई।