{"_id":"6faf9ca6485584bd0087f1a21c3ed655","slug":"record-snatching-assault-charged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड छीनने, मारपीट का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड छीनने, मारपीट का मामला दर्ज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
धार डुग्गनू के पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने डांबरा के सरंपच विरेंद्र कुमार के विरुद्ध रास्ता रोककर सरकारी रिकार्ड छीनने और हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं इस घटना की राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपी सरपंच को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।
पटवारी खजान चंद द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट के मुताबिक वह 16 सितंबर को सरकारी कामकाज के सिलसिले में डांबरा गांव गया था।
वहां से वापस आते समय रास्ते में पहले से बैठे हुए सरपंच विरेंद्र कुमार ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे सरकारी रिकार्ड छीनने लगा।
उसने जब इसका विराध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की और जबरदस्ती रिकार्ड छीन कर ले गया। वह किसी तरह जान बचा कर भागा और सारी बात उच्चाधिकारियों को बताई।
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सरंपच विरेंद्र कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है। सरपंच भूमिगत हो गया है। पुलिस ने हालांकि शनिवार को उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला।
विज्ञापन