फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ramkot news, road damage news

Kathua News: 900 मीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे

Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
ramkot news, road damage news
रामकोट। धार से एससी मोहल्ला लोअर पेयी वार्ड सात जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से 900 मीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह दलदल की स्थिति पैदा होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कासिम दीन, हीम राज, चंदू राम, पूर्ण चंद, कृष्ण चंद और तारा चंद ने लोक निर्माण विभाग से एक बार फिर सड़क के निर्माण की मांग रखी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के साथ सुरक्षा दीवार भी पहले की बनाई हुई है। बावजूद इसके सड़क को कई वर्ष बाद भी पक्का नहीं कर पाया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण कार्य को जिला प्लान के तहत दे दिया गया है। मंजूरी मिलने पर सड़क के कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed