फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rama-Ravana war draw made

राम-रावण युद्ध बना आकर्षण

Wed, 12 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा Updated Wed, 12 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 Rama-Ravana war draw made
रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मंचन के अंतिम दिन राम-रावण युद्ध दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना। युद्ध के दृश्य को दोपहर बाद मंचित किया गया। इस दौरान राम की वानर सेना और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। दोनों ओर से बाणों के खूब प्रहार हुए। विभीषण द्वारा राज बताने के बाद राम ने रावण का वध किया। साथ ही लंका पर विजय पताका फहराई।

विज्ञापन


मंगलवार के दृश्य में राम-रावण युद्ध देखने के लिए आए दर्शकों ने युद्ध क्षेत्र को पास से अनुभव किया। कलाकारों द्वारा युद्ध कौशल और संवादों के साथ भावनाओं को इस तरह से पेश किया गया कि रामलीला मैदान युद्ध क्षेत्र में तबदील नजर आया। दोनों ओर से तीखे बाणों की वर्षा के बीच भगवान राम ने रावण के सिर को धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन


अगले ही पल रावण का सिर फिर धड़ पर आ गया और फिर युद्ध शुरू हो गया। राम ने रावण के सिर को नौ बार अलग किया, लेकिन हर बार सिर जुड़ने के साथ युद्ध आरंभ हो जाता। अंत में विभीषण ने रावण को मारने का राज बताया। इसके बाद राम ने एक ही बाण से रावण को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसोहली में रात साढ़े बारह बजे के आसपास रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक हनुमान को संजीवनी बूटी लाते देखने के लिए बेताब थे। सुषेण वैद्य संजीवनी बूटी को पीसकर लक्ष्मण को पिलाते हैं, अगले ही पल लक्ष्मण होश में आ जाते हैं। रामलीला की खास बात यह है कि यहां धर्मनिरपेक्षता की साफ झलक देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed