फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised the demand for installation of ATM in Mandli village

मांडली गांव में एटीएम लगाने की मांग उठाई

विज्ञापन
Raised the demand for installation of ATM in Mandli village
बिलावर। मांडली गांव के लोगों ने बैंक प्रबंधकों से उनके गांव में एटीएम स्थापित करने की मांग की है। स्थानीय दुकानदार सुभाष गुप्ता ने बताया के एटीएम की सुविधा न होने के कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए फिंतर या फिर गुड़ा जाना पड़ता है, जो गांव से 6 और 7 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

स्थानीय सतपाल ने कहा कि कई बार लोगों को रात के समय में पैसों की जरूरत पड़ जाती है, जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैं। स्थानीय विद्यासागर ने बताया के हर दिन मांडली चौक पर दूर-दराज और अन्य कई क्षेत्रों से कई लोग कई प्रकार के कामकाज के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत पड़ने पर काफी परेशान होना पड़ता है। अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि मांडली गांव के साथ-साथ किशनपुर, डूंगाडा, दरुंग, डिंगी सिमबली, बजवाल और अन्य कई गांवों में एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते जरूरत पड़ने पर लोगों को पैसे निकलवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि मांडली और उसके आसपास के कई गांवों की आबादी लगभग 10,000 के करीब है और आज तक बैंक प्रबंधकों की ओर से कोई भी एटीएम आसपास के इलाके में स्थापित नहीं किया गया है। लोगों ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है कि जल्द से जल्द मांडली गांव में एटीएम स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed