{"_id":"e305406c4a7f7c7966f2e56d46b04cc8","slug":"raised-cattle-crazy-day-in-ramkot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल मवेशी ने रामकोट में दिनभर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल मवेशी ने रामकोट में दिनभर मचाया उत्पात
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पागल मवेशी ने रामकोट नगर में मंगलवार को दिनभर आतंक मचाए रखा। हालांकि, इसके पहले सुबह कुछ युवाओं ने बड़ी मशक्कत के बाद मवेशी को बांध दिया था, लेकिन वह फिर बंधन से छूट गया।
विज्ञापन
इसके बाद वह नगर के एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ने लगा। इससे लोगों में दहशत रही कि कहीं वह मारने को न दौड़ पड़े। समाचार लिखे जाने तक पागल मवेशी पकड़ा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रामकोट नगर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति का पालतू मवेशी पागल होकर इधर-उधर दौड़ने लगा। मवेशी की चपेट में आने के डर से लोग बचने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
बच्चों को घरों से बाहर नहीं आने दिया गया। इस दौरान कुछ युवाओं ने हिम्मत कर मवेशी को एक पेड़ से बांध दिया, लेकिन कुछ समय में ही उसने बंधन तोड़ दिया और भाग खड़ा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय से यहां बड़ी संख्या में पालतू पशु पागल हो रहे हैं। ये पशु अन्य मवेशियों और स्थानीय लोगों को शिकार बना रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही इसी इलाके में पागल कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से इन पागल पशुओं से छुटकारा दिलवाने के लिए कारगर योजना बनाने की मांग की है।