{"_id":"6ac553580dbd08f1e50f1cae","slug":"traific-chalaan-kathua-news-c-201-1-knt1010-137181-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दिनों में 50 से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर तीन दिनों में 50 से अधिक चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बनी-बसोली मार्ग सहित बनी के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस की ओर से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी जा रही है। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
पिछले तीन दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है और लापरवाही से वाहन न चलाने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं है, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और बनी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।