फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   RAINING IN 24 HOURS 256 MM

Kathua News: एक साल बाद फिर लौटी तबाही जैसी रात, चौबीस घंटे में 156 एमएम बारिश

विज्ञापन
RAINING IN 24 HOURS 256 MM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में बीते चौबीस घंटे के दौरान 156 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बीच जलराव से शहर में इनवर्टर का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बिलावर में पशु शाला की छत गिरने से पांच भेड़ों की भी मौत हुई है। उज्ज दरिया सुबह 11 बजे खतरे के निशान को पार कर गया और इसमें 1.31 लाख क्यूसेक से अधिक का बहाव दर्ज किया गया। दरिया के बीच टापू पर फंसे छह लोग और एक बच्चा को एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने शाम पांच बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सोमवार रात नौ बजे के बाद तेज गर्जना और बिजली गिरने की आवाजों के बीच हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले वर्ष 17 अगस्त की तबाही की याद ताजा कर दी, जब बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। शहर की गलियां रातभर जलमग्न रहीं। वहीं खोख्याल गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई इलाकों में लोग पूरी रात जागकर और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए गुजारने को मजबूर हुए। मौसम विभाग के अनुसार 12 घंटे में ही कठुआ के मैदानी इलाकों में 116 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में स्कूल बंद रहे। कई शिक्षक और कर्मचारी जान जोखिम में डालकर स्कूलों और दफ्तरों तक पहुंचे। लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से अपील की है कि खराब मौसम के बीच बरसाती नालों के उफान पर आने की संभावना हर बार रहती है। ऐसे में एडवाइजरी जारी होते ही छुट्टी घोषित की जाए ताकि सुबह देर से मिलने वाली जानकारी के चलते जिंदगियां दांव पर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ---
घर में घुसे नाले के पानी को निकालते समय इन्वर्टर से लगा करंट, परिवार के मुखिया की मौत
- सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश के बीच वार्ड नंबर 4 में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में घुसे नाले के पानी को निकालते समय इन्वर्टर के संपर्क में आने से परिवार के मुखिया की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रूप लाल निवासी वार्ड नंबर 4 के रूप में हुई है।
मृतक के बेटे मुकेश कुमार के अनुसार, सोमवार शाम से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। रात करीब तीन बजे नाले का पानी उनके घर में घुस गया और देखते ही देखते घर जलमग्न हो गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य घर से पानी निकालने में जुट गए। इसी दौरान पानी निकालते समय रूप लाल घर में लगे इन्वर्टर के संपर्क में आ गया और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि रूप लाल शहीदी चौक के पास मीट की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। बारिश के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत से परिवार के सामने अब आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है।

..............
इनसेट --

माहीचक के पास उज्ज की बाढ़ में सात घंटे तक फंसी रही सात जिंदगियां
-- एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन से जलस्तर घटने पर सुरक्षित बाहर निकाला


जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद उफान पर आए उज्ज दरिया की भयानक बाढ़ में सात जिंदगियां सात घंटे तक मदद की आस में फंसी रहीं। खानाबदोश परिवारों के सात सदस्य माहीचक इलाके के पास दरिया की ओर मवेशी चराने गए थे। इसके बाद अचानक बाढ़ आने के बाद दरिया का बहाव दोनों ओर फैल गया और सात लोग बीच टापू में फंसकर रह गए।

एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए तैयारियां शुरू की गईं। दरिया का बहाव इतना अधिक था कि टीमों का दरिया को पार कर फंसे लोगाें तक पहुंचना मुश्किल था। बारिश का दौर बंद होने के बाद दरिया में जलस्तर भी घटना शुरू हुआ जिसके बाद रेस्क्यू आप्रेशन शुरू किया गया। शाम पांच बजे के बाद 6 महिलाएं और एक बच्चा सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

सुरक्षित निकाले गए लोगों की पहचान मलका खातम पत्नी नूर हुसैन, आयु 50 वर्ष, जुल्फा बेगम पत्नी स्व. अली मोहम्मद, आयु 30 वर्ष, सीमा बेगम पत्नी मूसा, आयु 60 वर्ष, इकबाल पुत्र बरकत अली, आयु 9 वर्ष (सीमा बेगम का पोता), शाइना बानो पुत्री बशीर अहमद, आयु 11 वर्ष, मोबिना बानो पुत्री सलाम दीन, आयु 17 वर्ष, आसिया बानो पुत्री अली अकबर, आयु 16 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी नालों के नजदीक न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed