फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain news

Kathua News: उज्ज में वाहन समेत फंसे चार लोगों को एसडीआरएफ ने निकाला

विज्ञापन
rain news
कठुआ। बीती शाम और रात को पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के बाद उज्ज दरिया में उफान आ गया। जिस समय पानी आया तब पुल का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी काम पर लगे थे। अचानक आए पानी में एक सुपरवाइजर और तीन कर्मचारी घिर गए। हालांकि कुछ कर्मचारी अपनी मशीनों के साथ बाहर निकल गए। रात के समय कंपनी कर्मचारियों ने फंसे कर्मियों को बड़ी मशीनों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद सुबह सात बजे के आसपास एसडीआरएफ ने हाइड्रा (बड़ी क्रेन) की मदद से उन्हें बाहर निकाला। पानी से बचाए गए कमल कुमार व सूरज राम ने बताया कि वे रात की ड्यूटी पर थे। रात दो बजे के आसपास अचानक से उज्ज में पानी आ गया। पानी का स्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि कुछ समझ नहीं आया। एसडीआरएफ अधिकारी केवल कृष्ण ने बताया कि उन्हें सुबह पांच बजे सूचना मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और हाइड्रा की मदद से चारों लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed