फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rain

बारिश, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
rain
कठुआ। शनिवार को जिले के मैदानी इलाकों में दोपहर से ही बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। शनिवार को मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। सुबह से बादल छाने के बाद दोपहर एक बजे के लगभग बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक रूक-रूक कर बारिश जारी रही, जिससे पारे में भी भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिला कृषि मौसम इकाई के अनुसार कठुआ में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। बसोहली, बिलावर और कंडी के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बनी सब डिवीजन के सरथल, डंडी गुट्टू, जोडे़यां माता, सरथल, मंदी धार, दौला माता सहित भंडार के इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। शनिवार देर शाम तक ढग्गर और आसपास के इलाकों में फाहे गिरना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

सप्ताहांत पाबंदियों के बीच जहां बाजार बंद थे, वहीं अधिकतर लोग घरों में ही दुबके नजर आए। शाम के समय गली मोहल्लों के बाहर लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed