{"_id":"57683ac04f1c1bd773b48437","slug":"rain-in-kathua-people-distrub","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों से अधिक सड़कों पर बहा बारिश का पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों से अधिक सड़कों पर बहा बारिश का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने सोमवार सुबह पूरे जिले को भिगो दिया। सुबह करीब सात बजे अचानक आसमान पर काले बादल घिर आए। ठंडी हवा के साथ तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो दो घंटे तक जारी रहा।
विज्ञापन
बारिश के दौरान लोगों को गर्मी और उमस से निजात तो मिली, लेकिन बारिश थमते ही लोग परेशान हो गए। उमस में काफी बढ़ोतरी देखी गई। हैरानी की बात यह रही कि दो घंटे की बारिश में ही शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
शहर के कालेज मार्ग से लेकर नगरी अड्डा चौक तक बारिश का पानी नालों से अधिक सड़कों पर बहा। सफाई नहीं होने से नाले ब्लाक हो गए, जिसके कारण ओवरफ्लो की स्थिति बनी। कालेज मार्ग के व्यस्त शहीदी चौक और कोर्ट रोड इलाके में हालात सबसे अधिक खराब रहे।
विज्ञापन
बारिश ने म्यूनिसिपल कमेटी के इंतजाम की पोल खोल दी। जलभराव के बीच कई वाहन बीच सड़क ही बंद हो गए। पैदल चलने वालों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। इसी स्थानीय लोगों ने कहा कि कमेटी को इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव न हो। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
सोमवार को हुई बारिश से नेशनल हाईवे पर भी पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हटली मोड़ से सटे इलाके में नेशनल हाईवे की मुख्य लेन पर दो फुट तक पानी जमा हो गया। सुबह हुई बारिश का पानी दोपहर तक जमा रहा।
वहीं, शहर के जलभराव वाले इलाकों का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और वर्तमान में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे मनमोहन सिंह ने निरीक्षण किया। नगर परिषद की टीम भी उनके साथ रही।
उन्होंने बताया कि ऐसा पाया गया है कि कुछ दुकानदाराें ने हद से बाहर आकर अतिक्रमण किया है, जिससे कई जगह पर पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। पानी निकासी के लिए टीम तैनात की गई है।