फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Rain in Jammu, Katra and Pahalgam, helicopter service disrupted

Kathua News: जम्मू, कटड़ा और पहलगाम में बारिश, बाधित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Sun, 17 Aug 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in Jammu, Katra and Pahalgam, helicopter service disrupted
जम्मू। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान जम्मू शहर, कटड़ा और पहलगाम में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। कटड़ा में दिन के समय धुंध छाये रहने से हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रही। यहां 7 से 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि जम्मू शहर में 21 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे तवी नदी उफान पर है। तवी का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तवी समेत अन्य नदियों को जलस्तर आगामी दो दिन तक और बढ़ने के आसार हैं। पहलगाम में रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां 3 से 5 मिलीमीटर तक बारिश होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

आगामी 72 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का असर जम्मू संभाग में 72 घंटे तो कश्मीर में 48 घंटे तक रहने की बात कही गई है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने के साथ ही भूस्खलन, पत्थर गिरने और बाढ़ आने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह अलर्ट दोनों संभाग के करीब 15 जिलों में असर दिखाएगा। कश्मीर संभाग में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। यहां बारिश की वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

कश्मीर के मुकाबले जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। यहां भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कठुआ, सांबा, जम्मू, रियासी, पुंछ, किश्तवाड़ और डाेडा जिलों में बारिश का ज्यादा प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
जम्मू 32.8 डिग्री
श्रीनगर 32.5 डिग्री
कुपवाड़ा 32 डिग्री
भद्रवाह 31.5 डिग्री
कुपवाड़ा 31.5 डिग्री
बनिहाल 30.5 डिग्री
पहलगाम 27.4 डिग्री
बटाेत 26.7 डिग्री
कटड़ा 28.4 डिग्री
गुलमर्ग 21.4 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed