{"_id":"6802b2e1a205dca1280e4b46","slug":"railway-station-on-terrorist-target-security-forces-took-action-kathua-news-c-201-1-knt1006-119377-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आतंकी निशाने पर रेलवे स्टेशन, सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आतंकी निशाने पर रेलवे स्टेशन, सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई
Sat, 19 Apr 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बुद्धि रेलवे स्टेशन पर मॉकडि्रल करते सुरक्षाबल। संवाद
- फोटो : kathua
मॉकड्रिल से रिस्पांस टाइम को कम करने में जुटे जवान
कठुआ। आतंकी घटनाओं से रेल संपत्तियों को हो सकने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए जीआरपी की मॉकड्रिल का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को जीआरपी ने विभिन्न सुरक्षाबलों के साथ मिलकर संयुक्त मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बुद्धि रेलवे स्टेशन पर आयोजित मॉकड्रिल में दिखाया गया कि रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं, जो वहां जानमाल को नुकसान पहुंचाने वाली घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद सुरक्षाबल सक्रिय हो गए और रेलवे स्टेशन को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। आतंकियों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्धों को मार गिराया।
इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद एसडीपीओ रेलवे हरमिंदर सिंह ने बताया कि यह एक मॉकड्रिल थी, जिसके माध्यम से जवानों की सतर्कता और किए गए युद्ध अभ्यास की पुनरावृत्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को ऐसे स्थानों पर चलाया जाता है। जहां इस तरह की घटना की संभावना होती है। मॉकड्रिल में रेलवे पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, एसओजी के सदस्य, मेडिकल टीम, अग्निशमन टीम, एसडीआरएफ और मजिस्ट्रेट भी शामिल रहे। मॉकड्रिल में सभी ने अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है। बता दें कि आतंकियों की ओर से मिल रही धमकियों और उनसे बरामद आइईडी को देखते हुए सुरक्षाबल रेलवे लाइनों, पुल और चौकियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने में जुटे हुए हैं।