{"_id":"68015fa72a42ae10f5054731","slug":"railway-lines-and-posts-are-the-targets-possibility-of-bridges-kathua-news-c-201-1-knt1008-119341-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: निशाने पर रेलवे लाइन और चौकियां, पुलों की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: निशाने पर रेलवे लाइन और चौकियां, पुलों की संभावना
Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन की सुरक्षा की मॉक िड्रल करते हुए। संवाद
- फोटो : kathua
मॉकड्रिल से रिस्पांस टाइम को कम करने में जुटे सुरक्षाबल
कठुआ। जीआरपी की ओर से वीरवार को विभिन्न सुरक्षाबलों के साथ मिलकर संयुक्त मॉकड्रिल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। लगातार आतंकियों की ओर से मिल रही धमकियों और उनसे बरामइ आइईडी को देखते हुए सुरक्षाबल रेलवे लाइनों, पुल और चौकियों की सुरक्षा को भी और पुख्ता करने में जुटे हुए हैं।
मॉक डि्रल के दौरान दर्शाया गया कि शहर से सटे मग्गर खड्ड क्षेत्र में दो संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं, जिनकी मूवमेंट वहां से गुजरने वाली रेलवे लाइन के आसपास होने की संभावना है। इसके बाद सुरक्षा बल सक्रिय हो गए, घने जंगल में सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है। करीब 1 घंटे तक दोनों की ओर से भारी गोलाबारी हो रही है। मगर आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्धों को मार गिराया है।
वीरवार को चलाए गए इस आपरेशन के खत्म होने के बाद एसडीपीओ रेलवे हरमिंदर सिंह ने बताया कि यह एक मॉकड्रिल थी, जिसके माध्यम से जवानों की सतर्कता और किए गए युद्ध अभ्यास की पुनरावृत्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को ऐसे स्थानों पर चलाया जाता है। यहां इस तरह की घटना की संभावना होती है। आज मॉकड्रिल में उनके साथ रेलवे पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, एसओजी के सदस्य, मेडिकल टीम, अग्निशमन टीम, एसडीआरएफ और मजिस्ट्रेट भी शामिल रहे। मॉकड्रिल में सभी ने अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है।