{"_id":"992e5b0f46b46436ffe8d9770aeec8b8","slug":"raging-on-eviction-and-raided-shopper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने और छापेमारी पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने और छापेमारी पर भड़के दुकानदार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन में हलवाई और अन्य दुकानों पर छापेमारी करने के साथ मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम को दुकानदारों के रोष का सामना कर पड़ गया।
विज्ञापन
दुकानदारों ने टीम के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि पहले नगर परिषद कार्यप्रणाली को सुधारे उसके बाद अतिक्रमण और अन्य मामलों पर दबिश दे।
शुक्रवार की दोपहर नगर परिषद की टीम ने जब मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की तो स्थानीय दुकानदारों ने इकट्ठा होकर टीम का घेराव कर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक दुकानदारों और टीम सदस्यों के बीच बहस मुबाहिसा होता रहा। नारेबाजी कर रहे दुकानदारों ने कहा कि टीम हर साल त्योहार के सीजन में छापेमारी करती है और बाजार से अतिक्रमण हटाती है लेकिन टीम पहले इस बात का जवाब दे कि नगर परिषद ने बाजार को साफ रखने के लिए क्या किया है।
विज्ञापन
सालों पहले बनी बाजार की गली की फिर से मरम्मत नहीं करवाई गई। रोजाना गंदगी को उठाने के लिए सफाई कर्मचारी तक नहीं आते और न ही बाजार में कूड़ेदान हैं।
बाजार में आने वाले लोगों को सबसे पहले गंदगी और गड्ड़ों से पटी गली से दो चार होना पड़ता है। जिसके कारण खरीदार बाहर से ही सामान खरीदकर चला जाता है। अगर कभी दुकानदार स्वयं सफाई कर दें और कूड़े को जलाएं तो सफाई कर्मचारी उन पर भड़कते हैं।
दुकानदारों ने टीम को बाजार की शुरूआत में लगे कूड़ेदान और गड्डों के पास ले जाकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें कार्रवाई करनी है तो पहले इन समस्याओं से निजात दिलाएं।
उसके बाद अगर कोई कार्रवाई करनी है तो विभाग कर सकता है। टीम का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार जितेंद्र मिश्रा ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वह समस्याओं का समाधान करेंगे जिसके बाद टीम अपनी कार्रवाई शुरू कर पाई।