संवाद नयूज एंजेसी बसोहली माडल हाई सेकेंडरी स्कूल कूल बसोहली मे बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों की सुरक्षा की पोल खुलती नजर आ रही है। प्रशासन के लाख दावो के वावजूद भी आज तक क्वारन्टीन सेंटरो की सुरक्षा वयवसथा पुख्ता नहीं हो पाई है। माडल हाई सेकेंडरी सकूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की लचर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए यहा रखे गए लोग स्कूल की चारदीवारी को फांदकर बाहर सडकों पर घूम रहें हैं । नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान ने सूंचना मिलने के बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी, मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन ने सिथति का जायजा लिया, और थाना प्रभारी विकास डोगरा को अतिरिकत पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा। बारड 13 मे बनाए गए इस कवारिनटाईन सेंटर के साथ मुखय सडक लगती है जो पलाही, बारलाचगान, तिरडी , तोला, और अनय सथानो की हजारो की आवादी को आपस मे जोडती है। सथानीय पंकज कुमार, सोनू राम, राजकुमार, यशपाल, पूर्ण चंद, प्रेम नाथ, रघुबीर, चैन सिंह, चरण दास, बिजय कुमार आदि ने बताया कि रोजाना इस कवारिनटाइन सेंटर मे रखे लोग सकूल की दीवार लांघकर बाहर निकलते है, और दुकानो पर सामान खरीदते है। खुले मे बिना रोक टोक के घूम रहे यह लोग सथानीय लोगो के लिए खतरा बन रहें है। समाजसेवी संजय राजदान ने कहा कि अगर पुलिस करमियो की संखया कम है तो इसके लिए उनहोने बालिंटियर की लिसट बनाकर थाना प्रभारी को दी जाएगी, ताकि बालिंटियर इस कवारिनटाइन सेंटर से बाहर निकलने बाले लोगो पर नजर रख सके और पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि उन लोगो पर सखत कारयवाही की जाए।