{"_id":"653c1f874b5bcf9c05034e1a","slug":"public-meet-kathua-news-c-201-1-knt1006-3960-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जनता दरबार में उठे सफाई कर्मियों की कमी और खाली पदों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जनता दरबार में उठे सफाई कर्मियों की कमी और खाली पदों के मुद्दे
विज्ञापन
-अतिरिक्त मुख्य सचिव काबरा ने अधिकारियों को मुद्दों के समाधान के निर्देश
कठुआ। जनसमस्याओं के समाधान और विकास के मुद्दों पर डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें शहर में सफाई कर्मियों की कमी, 20-20 साल पुरानी मशीनरी और खाली पड़े मुद्दों सहित आम लोगों के मुद्दे उठाए गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव शालीन काबरा ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
दरबार में कठुआ नगर परिषद प्रधान रजिंदर सिंह बब्बी ने शहर के बढ़ते क्षेत्रफल और आबादी का हवाला देकर परिषद के आधारभूत ढांचे पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि शहर में 13 वार्ड थे तब के मंजूर सफाई कर्मचारियों के पद उतने ही हैं। वार्ड 13 से 21 हो गए हैं। नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई। सेवानिवृत्त होने वाले पदों के कारण इनकी संख्या भी घटती जा रही है। इससे कई वार्डों में रोजाना सफाई नहीं हो रही है। सफाई के लिए उपलब्ध मशीनरी भी बीस-बीस साल पुरानी है। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध फंडों को भी प्रति वार्ड की स्थित के अनुसार किए जाने की मांग रखी।
जिला विकास परिषद अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग में जनशक्ति की आवश्यकता, आपदाओं और आपदाओं के कारण होने वाली आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए कैपेक्स से बचे धन का उपयोग सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। धन आवंटन से संबंधित मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। जिले में सभागार परिसर का प्रावधान, बीडीओ, डॉक्टरों और शिक्षकों आदि के रिक्त पद भरने की उठाई।
विज्ञापन
ट्रॉमा अस्पताल महानपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग
बीडीसी सदस्यों ने आयुष्मान भारत कार्ड के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सेवाओं को फिर शुरू करने, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा, सीमावर्ती गांवों में सड़क कनेक्टिविटी, बाढ़ संभावित और प्रभावित क्षेत्रों के लिए मजबूत तंत्र तैयार करने के मुद्दे उठाए। रिक्त पद भरने, धार महानपुर में सड़क सुविधा, ट्रॉमा अस्पताल महानपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की गई।
मिड-डे-मील वर्करों की मांग-मानदेय बढ़ाया जाए
मिड-डे-मील वर्करों ने मानदेय बढ़ाने, जनसेवा संस्थान के प्रधान शशि शर्मा ने गोविंदसर हाईस्कूल का दर्जा बढ़ाने, आम आदमी पार्टी नेता अमरनाथ ठाकुर ने जिले के पहाड़ी क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने, उच्च शिक्षा के लिए लोहाई क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाने, शरणार्थी एक्शन कमेटी ने घोषित पुनर्वास पैकेज जारी करने के साथ आवंटित भूमि बेचने का अधिकार देने और किसानों ने मुद्दों का समाधान की मांग की। इस मौके पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, डीसी राकेश मिन्हास, एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल, एडीडीसी कठुआ अंकुर महाजन मौजूद रहे।