{"_id":"67b394bad84c957b2b0aa779","slug":"protest-start-from-ngo-kathua-news-c-201-1-knt1006-117492-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दुष्कर्म मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना शुरू
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी केखिलाफ कार्रवाई की मांग लिए धरने पर बैठे अंबेडकरी सेना मूल निवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गत वर्ष शहर से सटे गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जम्मू-कश्मीर आंबेडकरी सेना मूल निवासी और जन जागृति मंच ने पांच दिवसीय धरना शुरू कर दिया। शहर के मुखर्जी चौक में धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो आगामी 24 फरवरी को विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें विधायक के पुतले को भी आग के हवाले किया जाएगा। क्योंकि इस मामले में उनकी ओर से पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए जो पहल होनी चाहिए थी, वह अब तक नहीं देखने को मिली है। धरने पर बैठे प्रदीप आंबेडकरी का कहना था कि उक्त मामला किसी जाति विशेष का न होकर हमारी एक बेटी का मामला है जिसमें पुलिस ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने की नीयत से काम नहीं किया है।
उनका कहना था कि इस मामले में वह पहले भी सड़क पर उतर चुके हैं। तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, जिसमें दो की गिरफ्तारी तो की गई लेकिन एक वयस्क आज भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लिहाजा उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए धरना शुरू किया है। जो 23 फरवरी तक इसी तरह से जारी रहेगा। इस बीच अगर पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो 24 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि इंसाफ पाने के लिए यह उनका लोकतांत्रिक हक है।
विज्ञापन
इस मौके जम्मू-कश्मीर आंबेडकरी सेना मूल निवासी के तहसील प्रधान श्रेष्ठ कुमार, जन जागृति मंच के प्रधान संजय कुमार, सुनील कुमार, मंगा राम, जोनी कुमार आदि मौजूद रहे।