{"_id":"0da113509f92a9e297c5a052d03409f4","slug":"protest-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए हाईवे पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए हाईवे पर उतरे ग्रामीण
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली समस्या परेशान राजबाग के वार्ड नंबर चार के लोगों का गुस्सा मंगलवार की सुबह बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर हंगामा किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह मार्ग नहीं खोलेंगे। राजमार्ग बंद करने चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
बाद में थाना प्रभारी राजबाग ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों में शामिल चरणजीत चन्ना, राहुल कुमार, कालू राम आदि ने कहा कि वार्ड में पिछले तीन दिनों से बिजली समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
पहले दो दिन तक ट्रांसफार्मर खराब रहा, लेकिन उसे बदलने के बाद पिछली रात को वह फिर खराब हो गया।
विभाग से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई तो कहा गया कि ट्रांसफार्मर अगर जल गया तो इसमें लोगों की ही गलती है। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि जब वह बिल हर महीने दे रहे हैं तो बिजली हर दिन मिलनी चाहिए। विभाग अपनी गलती उपभोक्ताओं पर थोप रहा है। अवैध कनेक्शनों को काटने का जिम्मा विभाग का है, लेकिन विभाग बिल देने वाले लोगों को भी इसमें शामिल कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल महिलाओं ने कहा कि बिजली समस्या का समाधान करने के बजाय विभाग लोगों को दोषी बता रहा है।
विभाग ने कुछ साल पहले पुल के पास के खेतों में जगह लेकर सब स्टेशन बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उसे बनाया नहीं गया।
अब बिजली समस्या के लिए आवश्यक कार्य विभाग नहीं कर रहा तो उसमें लोगों का क्या दोष है। हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाने पहुंचे राजबाग थाना प्रभारी अजय कुमार ने जेई से बात की तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।